आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर धनबाद में जनाक्रोश मार्च

धनबाद: आजसू पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर धनबाद में विशाल जनाक्रोश मार्च निकाला गया। पूर्व उप-मुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो के नेतृत्व में निकला यह मार्च गोल्फ ग्राउंड से कोयला नगर स्थित नेहरू कॉम्प्लेक्स मैदान तक पहुंचा। इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा ओडिशा और पश्चिम बंगाल से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

जनाक्रोश सभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की बदहाली और विस्थापितों की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि झारखंड में “वसूली की सरकार” चल रही है और जनता न्याय के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने धनबाद को आर्थिक जोन के रूप में विकसित करने, विस्थापितों को न्याय देने तथा विभिन्न मुद्दों पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

सभा में सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *