भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर निकली मशाल यात्रा

रांची: भारत भूषण तिवारी के एनकाउंटर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर मंगलवार को स्वर्ण समाज की ओर से लकड़ी टाल चौक से पिस्का मोड़ तक मशाल यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व गौरव आनंद, गौरव विशाल और अभिनव तिवारी ने किया।

प्रदर्शनकारियों ने एनकाउंटर की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने प्रशासन से पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने लाने और न्याय सुनिश्चित करने की अपील की।

मशाल यात्रा में गौरव आनंद, गौरव सिंह, अभिनव तिवारी, सूरज झा, वैभव सिंह, जितेंद्र सिंह, आकाश कुमार, विशाल कुमार, ऋतिक मिश्रा, साकेत दुबे, अमित शर्मा, किश्लेय पांडेय और मोहित चौधरी सहित कई लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *