गेल ने गैस आपदा से निपटने के लिए किया ऑफ-साइट मॉक ड्रिल

रांची: गेल (इंडिया) लिमिटेड की रांची सीजीडी इकाई ने 23 जून को प्राकृतिक गैस पाइपलाइन से जुड़ी संभावित आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी परखने के लिए लेवल-III ऑफ-साइट मॉक ड्रिल का आयोजन किया। ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य विभाग, जिला पुलिस, अग्निशमन विभाग और जिला प्रशासन की टीमों ने भाग लिया।

गेल के डीजीएम (जीए इंचार्ज) प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि गैस पाइपलाइन की सुरक्षा के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है। वहीं फायर एंड सेफ्टी विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक सौरव आनंद ने बताया कि गैस रिसाव की सूचना तत्काल गेल के टोल-फ्री नंबर 1800123121111 पर देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आपात स्थितियों से निपटने के लिए रांची में 24 घंटे फायर बाइक और इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन तैनात रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *