
धनबाद ‘ ओडिशा के पूर्व राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास का धनबाद स्थित धरती गेस्ट हाउस में भाजपा नेता जगदीश रवानी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान रवानी ने धनबाद जिले से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर चर्चा करते हुए उनका ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने आग्रह किया कि रघुवर दास बलियापुर और सिंदरी क्षेत्र का भी दौरा करें, ताकि वहां की मूलभूत समस्याओं का प्रत्यक्ष आकलन किया जा सके। रवानी ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पेयजल, बेहतर सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक सुविधाओं की जरूरत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रघुवर दास के मार्गदर्शन और सहयोग से इन समस्याओं के समाधान की दिशा में सार्थक पहल होगी तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
