
रांची: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 6 और 7 जून को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला झारखंड दौरा होगा। इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने दी।

उन्होंने बताया कि 6 जून को रांची पहुंचने पर नितिन नवीन का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा कर्पूरी ठाकुर, बिरसा मुंडा और कैलाशपति मिश्र की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करेंगे। साथ ही भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।
7 जून को उनका ओरमांझी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आवास पर अल्पाहार कार्यक्रम तथा युवा संवाद में शामिल होने का कार्यक्रम है। इसके अलावा वे कई संगठनात्मक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। दौरे को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।
Leave a Reply