Uncategorized

डीपीएस बोकारो के हेडमास्टर गोपाल व शिक्षक रोहित को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

बोकारो :डीपीएस बोकारो के हेडमास्टर गोपाल नारायण विश्वकर्मा एवं शिक्षक रोहित रंजन को उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए भारत नेशनल टीचर अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। ग्रेटर नोएडा स्थित आईआईएलएम यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव एंड नेशनल अवार्ड्स में उन्हें सम्मान प्रदान किया गया।
गहन मूल्यांकन के बाद दोनों शिक्षकों का चयन शिक्षण में नवाचार, समर्पित सेवा, प्रभावी नेतृत्व और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान के लिए किया गया। समारोह में देशभर के शिक्षाविद उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से डीपीएस बोकारो परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने शुक्रवार को दोनों शिक्षकों को सम्मानित करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि अध्यापन में नवाचार, समर्पण और निरंतर सीखने की भावना ही शिक्षक को विशिष्ट बनाती है। उन्होंने इस सम्मान को बोकारो और झारखंड के शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण बताया। गोपाल नारायण विश्वकर्मा गणित शिक्षक के रूप में 25 वर्षों से, जबकि फ्रेंच भाषा शिक्षक रोहित रंजन करीब 12 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में योगदान दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *