सीसीएल में नए श्रम कानूनों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

रांची: सीसीएल के मानव संसाधन विकास विभाग (एचआरडी) की ओर से चार नए श्रम संहिताओं एवं उनके नियमों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण- सह- जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को एमटीसी, एचआरडी में हुआ। कार्यक्रम में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, खान प्रबंधक, मानव संसाधन अधिकारी, ट्रेड यूनियन प्रतिनिधि तथा ठेकेदारों सहित 105 प्रतिभागी शामिल हुए।

उद्घाटन सत्र में निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्रशेखर तिवारी, मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार एवं महाप्रबंधक (एचआरडी) एम.एफ. हक उपस्थित थे। पूर्व मुख्य श्रम आयुक्त डॉ. ओंकार शर्मा ने विशेषज्ञ के रूप में श्रम संहिताओं के प्रावधानों, अनुपालन और व्यावहारिक क्रियान्वयन पर विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बदलते औद्योगिक परिवेश में श्रम कानूनों के प्रभावी अनुपालन, ज्ञानवर्धन और सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *