कैंब्रियन पब्लिक स्कूल में कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके में शनिवार को सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, पटना के तत्वावधान में “कक्षाओं में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का उपयोग” विषय पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रिसोर्स पर्सन प्रियदर्शिनी सवाई एवं विकास कुमार परिधारिया ने संवादात्मक सत्रों और व्यावहारिक प्रदर्शनों के माध्यम से शिक्षकों को एआई आधारित उपकरणों, नवाचारी शिक्षण रणनीतियों, व्यक्तिगत अधिगम, मूल्यांकन तकनीकों तथा शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के नैतिक एवं जिम्मेदार उपयोग की जानकारी दी। प्रशिक्षण में कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी और रोचक बनाने में एआई के व्यावहारिक उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया और इसे नई शिक्षा नीति के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समकालीन शिक्षा प्रदान करने की दिशा में उपयोगी पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *