भाजपा किसान मोर्चा ने आयोजित की प्राकृतिक खेती कार्यशाला

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे ‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ कार्यक्रम के तहत भाजपा किसान मोर्चा द्वारा दिव्यायन कृषि विज्ञान केंद्र, रांची में प्राकृतिक खेती कार्यशाला आयोजित की गई।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत की कृषि तकनीक, संस्कृति और खान-पान को अपना रहा है, जिसका श्रेय देश के मेहनतकश किसानों को जाता है। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए केंद्र सरकार कई योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ किसानों को उठाना चाहिए।

कार्यक्रम में दिव्यायन के स्वामी भवेशानंद, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू तथा भाजपा रांची महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *