परिसीमन पर भ्रम फैलाना राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित : मृत्युंजय शर्मा

रांची: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय शर्मा ने कहा है कि परिसीमन को लेकर कुछ राजनीतिक दल जनता के बीच भ्रम फैलाकर अपने राजनीतिक हित साधने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिसीमन कोई राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि संविधान द्वारा निर्धारित लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य जनसंख्या के अनुरूप संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है और आधिकारिक आंकड़े भी सामने नहीं आए हैं, इसके बावजूद विपक्ष काल्पनिक आशंकाएं खड़ी कर जनता को गुमराह कर रहा है। शर्मा ने कहा कि परिसीमन किसी राज्य या समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को अधिक न्यायसंगत बनाने की संवैधानिक व्यवस्था है। भाजपा ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों और भ्रामक प्रचार से बचें तथा संवैधानिक प्रक्रियाओं पर विश्वास बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *