
पलामू: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाएं देश के हर गांव और हर घर तक पहुंची हैं। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों और वंचित वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है तथा भारत आज वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है।

पलामू में आयोजित प्रेसवार्ता में आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छह वर्षों के कार्यकाल में सरकार एक भी उल्लेखनीय कार्य नहीं गिना सकती। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार, अवैध खनन, कानून-व्यवस्था, बालू संकट और म्यूटेशन में कथित वसूली जैसे मुद्दों को उठाते हुए कहा कि झारखंड अराजक दौर से गुजर रहा है। प्रेसवार्ता में सांसद बीडी राम, विधायक शशिभूषण मेहता, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।
Leave a Reply