छात्रों को अविलंब स्थानीय प्रमाणपत्र जारी करने की मांग, युवा आजसू ने सीओ से की मुलाकात

रांची: युवा आजसू ने झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड की नामांकन प्रक्रिया को देखते हुए छात्रों को अविलंब स्थानीय प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की है। सोमवार को युवा आजसू की रांची महानगर इकाई ने महानगर अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में अरगोड़ा अंचलाधिकारी सुदीप्त राज से मुलाकात कर स्थानीय प्रमाणपत्र निर्गत करने में हो रही देरी पर चिंता जताई।

जिप सदस्य हाकिम अंसारी ने कहा कि झारखण्ड प्रवेश परीक्षा प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड में आवेदन की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित है, लेकिन कई छात्रों का स्थानीय दर्जा सत्यापित नहीं होने से उन्हें नामांकन में कठिनाई हो रही है। अमित यादव ने कहा कि प्रमाणपत्र निर्गत करने में देरी से विद्यार्थियों का एक शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है। अंचलाधिकारी ने प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में इम्तियाज अहमद नजमी, परवाज खान, प्रताप सिंह, सौरव यादव, नीतिश राज और अमन कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *