
रांची: झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने सिमडेगा के बोलबा स्थित 33/11 पीएसएस के 11 केवी कादोपानी फीडर पर कार्य के दौरान मानव दिवस कर्मी प्रमोद मिंज की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया है।


उन्होंने घटना को गंभीर लापरवाही का मामला बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, उचित मुआवजा और आश्रित को नौकरी देने की मांग की है। अजय राय ने कहा कि मानव दिवस कर्मियों से जोखिमपूर्ण कार्य कराए जाने की शिकायतें लगातार मिल रही हैं और यदि इस मामले में शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई नहीं की गई तो झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ राज्यव्यापी आंदोलन करने को बाध्य होगा।
Leave a Reply