रिम्स-2 का रास्ता साफ, एशिया के बड़े अस्पतालों में शामिल होने की ओर बढ़ेगा झारखंड

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में रिम्स-2 परियोजना को मंजूरी मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ₹4,189 करोड़ 41 लाख 26 हजार 604 की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इसे झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक निर्णय माना जा रहा है।

मौके पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण यह सपना साकार होने की दिशा में आगे बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि रिम्स-2 झारखंड की जनता को आधुनिक, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा तथा भविष्य में एशिया के बड़े अस्पतालों में अपनी पहचान बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *