BREAKING NEWS
रिम्स में डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 15 एसोसिएट प्रोफेसरों को मिले नियुक्ति पत्रपेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों के हक की लड़ाई का संकल्पसंत जेवियर्स कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्राकांग्रेस कार्यालय का भाजपा ने किया घेराव, जेपीएससी समेत भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांगजेपीएससी घेराव में भाजयुमो का प्रदर्शन, 14वीं परीक्षा परिणाम रद्द कर सीबीआई जांच की मांगजेपीएससी मेन्स परीक्षा स्थगित करने की मांग, आजसू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्ररिम्स में डिजिटल स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 15 एसोसिएट प्रोफेसरों को मिले नियुक्ति पत्रपेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों के हक की लड़ाई का संकल्पसंत जेवियर्स कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्राकांग्रेस कार्यालय का भाजपा ने किया घेराव, जेपीएससी समेत भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच की मांगजेपीएससी घेराव में भाजयुमो का प्रदर्शन, 14वीं परीक्षा परिणाम रद्द कर सीबीआई जांच की मांगजेपीएससी मेन्स परीक्षा स्थगित करने की मांग, आजसू ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Uncategorized

बीआईएस प्रायोजित औद्योगिक भ्रमण में जीजीएसईएसटीसी के 50 छात्रों ने लिया हिस्सा

May 22, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

बोकारो (ख़बर आजतक) : शुक्रवार को गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैंपस, कांड्रा, चास, बोकारो के इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट कॉलेज के 50 छात्र–छात्राओं ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा प्रायोजित औद्योगिक अनुभव भ्रमण में भाग लिया। यह भ्रमण बोकारो टिंबर सीजनिंग प्लांट, बालीडीह में आयोजित किया गया, जिसका सफल संयोजन बीआईएस के सौरभ राय के नेतृत्व में हुआ।


संस्थान की ओर से डीन एकेडमिक्स एवं सिविल इंजीनियरिंग विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा, डिप्लोमा इंजीनियरिंग के कोऑर्डिनेटर प्रो. अजहर इमाम तथा एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. शफाक रहमत ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान टिंबर प्लांट के मैनेजर श्री मदन जैन ने छात्रों को उत्पादन प्रक्रिया, उत्पाद गुणवत्ता एवं मानकीकरण के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
गौरतलब है कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद वर्मा संस्थान में बीआईएस के मेंटर के रूप में कार्यरत हैं और करीब 150 छात्र–छात्राएं बीआईएस क्लब में पंजीकृत हैं, जो गुणवत्ता एवं मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह, सचिव श्री सुरेन्द्र पाल सिंह एवं निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने बीआईएस, फैकल्टी और छात्रों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के औद्योगिक भ्रमण छात्रों के व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा भविष्य के लिए उन्हें तैयार करते हैं।

धनबाद में प्रशिक्षण महाभियान के दूसरे सत्र में तारा देवी शामिल →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।