Uncategorized

एनसीएसटी सदस्य डॉ. आशा लकड़ा सोमवार को करेंगी 14 मामलों की सुनवाई

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा सोमवार को सर्कुलर रोड स्थित न्यू सर्किट हाउस में रांची, जामताड़ा और हजारीबाग जिलों से जुड़े 14 मामलों की सुनवाई करेंगी।

सुनवाई के प्रमुख मामलों में कांके प्रखंड के नगड़ी में प्रस्तावित रिम्स-2 निर्माण के लिए उपजाऊ भूमि अधिग्रहण संबंधी शिकायत शामिल है। शिकायतकर्ताओं ने ग्रामीणों के हितों की रक्षा और भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की मांग की है।

इसके अलावा टाटीसिलवे में आदिवासी भूमि पर दखल, रांची में खतियान, बकाश्त, भुइहरी एवं मुंडारी भूमि के कथित अवैध हस्तांतरण, बेड़ो में सरना पूजा भूमि की बिक्री, नामकुम व ओरमांझी में आदिवासी जमीन विवाद, पलामू में आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े मामले, गढ़वा में भूमि कब्जा, जामताड़ा में खतियानी जमीन पर अतिक्रमण तथा हजारीबाग में भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा और रोजगार नहीं मिलने से संबंधित मामलों की भी सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *