BREAKING NEWS
खान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथखान-खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ गिरिडीह में मोदी का पुतला दहनहोली से पहले जब्त शराब कांड का दूसरा आरोपी 6 माह बाद गिरफ्तारहजारी पंचायतआरटीआई में खुली आरओ खरीद की पोल, जांच की मांगमैथन सेंट्रल स्कूल में साइबर अपराध के प्रति जागरूकताJSSC-CGL रद्द होने पर भड़का आक्रोश, नौकरी बचाने सड़क पर उतरे कर्मचारीजीवन कौशल प्रशिक्षण के साथ युवाओं ने ली नशामुक्ति की शपथ
Uncategorized

आजसू महिला अधिवेशन में कई प्रस्ताव पारित, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

July 4, 2026 Khaberaajtak@gmail.com 1 min read

रांची: खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आयोजित अखिल झारखंड महिला संघ के राज्यस्तरीय अधिवेशन में महिला सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता, राजनीतिक भागीदारी और महिला सुरक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। अधिवेशन का उद्घाटन आजसू प्रमुख एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने किया।

सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड में महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करना पार्टी का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर आजसू ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। उन्होंने राज्य सरकार पर महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला सुरक्षा की स्थिति चिंताजनक है तथा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी सभी महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिलना चाहिए।


अधिवेशन में गिरिडीह सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो समेत कई नेताओं ने महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मला भगत ने की।
अधिवेशन के दौरान महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूहों के सुदृढ़ीकरण, महिला सुरक्षा तथा संगठन के विस्तार से संबंधित कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। राज्यभर से हजारों महिला प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए “सशक्त महिला, समृद्ध महिला, स्वावलंबी महिला” का संकल्प लिया।

← हिमांशु सिंह हत्याकांड झारखंड की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का उदाहरण : आदित्य साहू रिम्स में हाउसकीपिंग भुगतान में 9.12 करोड़ की अनियमितता, ऑडिट में खुलासा →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

Opinion

View All →
रम
रमेश शर्मा
वरिष्ठ संपादक

भारत की विदेश नीति में एक नए युग की शुरुआत हो रही है।

पव
पवन वर्मा
राजनीतिक विश्लेषक

लोकतंत्र की जड़ें मज़बूत करने के लिए शिक्षा में सुधार जरूरी है।

नप
नेहा पाटिल
आर्थिक विशेषज्ञ

बजट से आम जनता को राहत मिलने की उम्मीद थी, पर महंगाई चुनौती बनी है।

अक
अरुण कुमार
पूर्व IAS अधिकारी

सरकारी तंत्र में पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की पहल कारगर है।