झारखण्ड धनबाद

पंचायत वार आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण के लिए ई-केवाईसी कैंप का किया जाएगा आयोजन

धनबाद:- उप विकास आयुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर ई-केवाईसी के माध्यम से निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत वार आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण के लिए ई-केवाईसी कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन जिले के गोविंदपुर, बाघमारा, निरसा, तोपचांची, कलियासोल, एगारकुंड, टुंडी एवं पूर्वी टुंडी के पंचायत भवन में किया जाएगा।इसमें आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से संबंधित आच्छादित लाभुकों का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए ई-केवाईसी किया जाएगा। योजना का लाभ वैसे लाभुकों को दिया जाएगा जिनके पास गुलाबी / पीला / हरा राशन कार्ड उपलब्ध है। डॉ विकास कुमार राणा इसके नोडल पदाधिकारी है।गोविंदपुर तथा बाघमारा प्रखंड में 15 से 31 मई, निरसा में 15 से 20 मई, तोपचांची में 18 से 24 मई, कलियासोल में 18 से 20 मई, एगारकुंड में 17 मई से 23 मई, टुंडी में 18 मई से 22 मई तथा पूर्वी टुंडी में 17 मई से 23 मई 2023 तक कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन संबंधित पंचायत के पंचायत भवन में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक किया जाएगा।

Related posts

मजदूरों को वाजिब हक दो,नहीं तो 15 अक्टूबर को पूर्ण चक्का जाम: राजेंद्र सिंह

admin

DPS Bokaro Students Script Remarkable Results in JEE Main – II 2024

admin

रमेश सिंह पुन: बनें चन्द्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष

admin

Leave a Comment