
रांची: चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित आरएसएस के प्रांतीय कार्यालय पर 16 जून की रात हुए पेट्रोल बम हमले की जांच तेज हो गई है। झारखंड एटीएस ने राज्यभर में आतंकी संगठनों से जुड़े 61 संदिग्धों का सत्यापन शुरू किया है। इसके लिए एटीएस ने सभी 24 जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र भेजकर संदिग्धों की विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है।

मामले की जांच कर रही एनआईए ने गिरफ्तार आरोपियों अमन अंसारी और स्याम सुजान को सात दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। तीन दिनों की पूछताछ में एजेंसी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां इस मामले से जुड़े अन्य संभावित नेटवर्क और संपर्कों की भी पड़ताल कर रही हैं।
Leave a Reply