
रांची: हॉकी इंडिया के महासचिव एवं हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने खेल मंत्री सुदिप्य कुमार से मुलाकात कर झारखंड में हॉकी के विकास पर चर्चा की। उन्होंने खूंटी में बालिकाओं के लिए आवासीय हॉकी प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने पर आभार जताते हुए कहा कि खेल-विशेष प्रशिक्षण केंद्रों से प्रतिभाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। बैठक में आगामी हॉकी इंडिया लीग को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

Leave a Reply