22 पदकों संग सरला बिरला स्कूल का जलवा, चार खिलाड़ी राष्ट्रीय ताइक्वांडो के लिए चयनित

रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने 26वीं सब-जूनियर एवं जूनियर झारखंड राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 22 पदक अपने नाम किए। इनमें 9 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में राज्य के 21 जिलों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

विद्यालय की तन्वी वत्स, श्रेया नंदी, ऋत्विक आर्य और सिया शुक्ला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई किया। विद्यालय की प्राचार्या मनीषा शर्मा ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में विद्यालय की उत्कृष्टता का प्रमाण है तथा विद्यार्थियों को आगे भी अनुशासन और समर्पण के साथ नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *