गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया वन महोत्सव सप्ताह

रांची: गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल में 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण और हरित जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

सप्ताह भर विद्यार्थियों ने बीज रोपण, पौधों की सिंचाई, भाषण, कविता पाठ, कला प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। 3 जुलाई को विद्यालय से सुजाता चौक तक “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” विषय पर जागरूकता रैली भी निकाली गई। समापन दिवस पर विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

प्राचार्या डॉ. कैप्टन सुमित कौर ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि उप-प्राचार्या सोनिया कौर और प्रमुख शिक्षिका हरप्रीत कौर ने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *