
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में नई दिल्ली में दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में गूगल, आईबीएम, माइक्रोसॉफ्ट समेत कई प्रमुख कंपनियों और निवेशकों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड केवल खनिज संपदा ही नहीं, बल्कि प्रतिभा और मानव संसाधन की भी भूमि है तथा राज्य को आईटी और नवाचार का केंद्र बनाने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

कार्यक्रम में निवेशकों ने झारखंड में आईटी क्षेत्र में निवेश की रुचि जताई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य में डिजिटल हेल्थ और आधुनिक मेडिकल तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा।
सम्मेलन में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार, उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और निवेशक मौजूद रहे।
Leave a Reply