डोरंडा थाना में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, कई मामलों का हुआ त्वरित निपटारा

रांची: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रत्येक बुधवार आयोजित होने वाले जन शिकायत समाधान कार्यक्रम के तहत डोरंडा थाना परिसर में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद ने फरियादियों की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया, जबकि अन्य मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

थाना प्रभारी ने लोगों से इस साप्ताहिक कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि रांची पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *