बुकरू में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, जनसेवा और बूथ सशक्तीकरण पर जोर

रांची: कांके प्रखंड के बुकरू स्थित शारदा ग्लोबल स्कूल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रमों, 24 घंटे के प्रवास कार्यक्रम की समीक्षा तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर चर्चा की गई।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा वर्ष के 365 दिन जनसेवा के लिए समर्पित पार्टी है और कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता और जिला प्रभारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *