
चाईबासा : झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विधायक चंद्रदेव महतो एवं सभापति रामचंद्र सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया और विभिन्न प्रशासनिक कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

परिषदन पहुंचने पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त ने समिति का स्वागत किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में सुशासन को मजबूत करना, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाना तथा आम जनता तक पारदर्शी तरीके से लाभ पहुंचाना था।
समिति ने अनुकंपा नियुक्ति और पेंशन से जुड़े लंबित मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट कहा गया कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुंचे।
बैठक में मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर भी जोर दिया गया। समिति ने चेतावनी दी कि प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को समयबद्ध एवं जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।
Leave a Reply