झारखण्ड राँची राजनीति

आईटी उप समिति द्वारा बनाए गए ऑफिशियल यूटयूब चैनल को अध्यक्ष किशोर मंत्री ने किया लॉन्च, साइबर सिक्योरिटी पर भी हुई चर्चा

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के आईटी उप समिति की बैठक शुक्रवार को चैंबर भवन में संपन्न हुई जिसमें उप समिति द्वारा बनाए गए ऑफिशियल यूटयूब चैनल को अध्यक्ष किशोर मंत्री द्वारा लाँच किया गया। उप समिति चेयरमेन मनोज मिश्रा और अल्तमस आलम ने संयुक्त रुप से बताया कि यूट्यूब चैनल पर चैंबर के सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों, बैठकों से संबंधित वीडियो उपलब्ध रहेंगे। इस बैठक के दौरान साइबर सिक्योरिटी पर भी चर्चा हुई। दैनिक रुप से व्यापारियों के साथ हो रही साइबर बुलिंग पर नियंत्रण कैसे बनाया जाए, इस पर पहल आरंभ करने की भी सहमति बनाई गई।

इस दौरान चैंबर के सह सचिव शैलेश अग्रवाल ने कहा कि हाल के दिनों में साइबर सिक्योरिटी के मामले बढ़े हैं, जो गंभीर विषय है। चैंबर द्वारा नियमित रुप से व्यापारियों के लिए साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

चैंबर की वेबसाईट पर उपलब्ध सुविधाओं जैसे मेंबरशीप, विज्ञापन, हॉल बुकिंग का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने का भी निर्णय लिया गया। उप समिति चेयरमेन मनोज मिश्रा ने कहा कि सदस्यों की सुविधा के लिए चैंबर द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले सेमिनार, कान्फ्रेंस का इन्वीटेशन लिंक वेबसाईट पर उपलब्ध रहेगा। प्रदेश में आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और आईटी इंडस्ट्री के विकास के लिए राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनियां अपना सेटअप लगायें, इस दिशा में भी प्रयास का बैठक के दौरान निर्णय लिया गया। यह कहा गया कि आईटी कंपनियों की स्थापना से प्रदेश में स्थापित व्यापार का विकास तो होगा ही, इससे रोजगार की संभावना भी बढेगी।

इस बैठक में चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री, उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, राहुल साबू, सह सचिव अमित शर्मा, शैलेष अग्रवाल, उप समिति चेयरमेन मनोज मिश्रा, अल्तमस आलम, सदस्य संतोष अग्रवाल, पवन कुमार, देवनंदन उराँव उपस्थित थे।

Related posts

वेदांता ग्रुप की हिंदुस्तान ज़िंक लिमिटेड ने जयपुर में अनिल अग्रवाल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम स्थापित करने के लिए आरसीए के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर

admin

सीसीएल में Just Transition in Indian Coal Sector ‐ Way Forward पर पैनल चर्चा का आयोजन

admin

माता ‐ पिता अपने बच्चों को हमेशा खेल के प्रति करें प्रोत्साहित: आदित्य विक्रम जयसवाल

admin

Leave a Comment