
रांची: कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, कांके रोड के 13 वर्षीय छात्र दिव्य प्रकाश को अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग की तीन साइबर सुरक्षा खामियों का खुलासा करने पर तीन हॉल ऑफ फेम सम्मान मिले हैं।

हाल ही में उन्होंने आईबीएम की एक गंभीर सप्लाई चेन सुरक्षा खामी का पता लगाया, जिसे कंपनी ने सत्यापित कर 9.6 सीवीएसएस रेटिंग के साथ गंभीर श्रेणी में रखा। इससे पहले दिव्य प्रकाश को नासा की सुरक्षा खामी उजागर करने पर लेटर ऑफ रिकॉग्निशन, हॉल ऑफ फेम और गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे कम उम्र के साइबर सुरक्षा शोधकर्ता के रूप में स्थान मिल चुका है। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने इसे विद्यालय, शहर और राज्य के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
Leave a Reply