Uncategorized

2 अगस्त को रांची में 51 दंपतियों के साथ होगा सामूहिक रुद्राभिषेक

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: मारवाड़ी युवा मंच, रांची शाखा की ओर से 2 अगस्त को डंगराटोली स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में 51 दंपतियों के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक एवं भजन जैमिंग संध्या का आयोजन किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि नासिक से आए वैदिक आचार्यों के मार्गदर्शन में प्रत्येक दंपति वैदिक रीति से रुद्राभिषेक करेगा। कार्यक्रम के बाद भजन जैमिंग संध्या में शिव भक्ति की प्रस्तुतियां होंगी। आयोजन समिति ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए पूजा सामग्री, बैठने, पार्किंग और प्रसाद वितरण सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इच्छुक श्रद्धालु संयोजकों से संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *