Uncategorized

कलकत्ता पब्लिक स्कूल में नन्हें-मुन्नों का ‘मानसून धमाल’

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: कलकत्ता पब्लिक स्कूल, ओरमांझी में प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों के लिए ‘मानसून धमाल’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन के आगमन पर आयोजित इस कार्यक्रम में 200 से अधिक नन्हें-मुन्ने बच्चों ने कैटरपीलर ट्रेन, फव्वारों के बीच मस्ती, पानी में छोटी नाव चलाना, टब वाटर फन, मैग्नेटिक फिश हंट, हैप्पी डांस सहित कई मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या प्रियम्दा झा ने कैटरपीलर ट्रेन को रवाना कर किया। कार्यक्रम की संकल्पना प्री-प्राइमरी प्रभारी रजनी रानी ने की, जिसे मदर टीचर्स के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट और उत्साह से गुलजार रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *