
रांची: रांची विश्वविद्यालय की छात्रा एवं अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो आगामी अंतरराष्ट्रीय वुशु चैंपियनशिप, बाटुमी (जॉर्जिया) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता के लिए चयनित 40 सदस्यीय भारतीय टीम में अंजना को जगह मिली है। सोमवार को विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने अंजना से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंजना की उपलब्धि विश्वविद्यालय, झारखंड और देश के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कई शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे और अंजना के सफल प्रदर्शन तथा भारत के लिए पदक जीतने की कामना की।
Leave a Reply