
बोकारो। सीसीएल कथारा क्षेत्र अंतर्गत कथारा वाशरी से ऑक्शन की आड़ में स्क्रैप तस्करी का मामला सामने आया है। इस गोरखधंधे का भंडाफोड़ स्थानीय ग्रामीणों ने करते हुए स्क्रैप लदे तीन ट्रकों को पकड़कर कथारा ओपी पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है कि कथारा ओपी पुलिस ने तीनों ट्रकों को सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द करते हुए मामले की जांच का आग्रह किया है। अब यह देखना होगा कि इस गंभीर मामले में सीसीएल प्रबंधन क्या रुख अपनाता है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए ट्रकों में स्क्रैप लोहे के साथ-साथ तांबा और पीतल के कीमती पार्ट्स भी लदे हुए थे, जिनकी कीमत लाखों रुपए आंकी जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि सीसीएल की संपत्ति की खुलेआम लूट हो रही है, जिस पर तत्काल रोक लगाने की जरूरत है।
ग्रामीणों ने इस मामले में सीसीएल प्रबंधन के साथ-साथ पुलिस प्रशासन से भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
वर्जन: कथारा वाशरी के पीओ अमरेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Leave a Reply