
बलियापुर: प्रखंड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित होने का मामला गंभीर होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। समस्या के समाधान के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभास चंद्र दास, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, पंसस सह विधायक प्रतिनिधि हीराल मोदक सहित PHED की टीम ने दामोदर नदी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) के इंटेकवेल का संयुक्त निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एक्सक्यूटिव इंजीनियर मुकेश कुमार, एसडीओ जनार्दन प्रसाद एवं जेई लखिराम मांझी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने इंटेकवेल की तकनीकी स्थिति का जायजा लिया और बाधित जलापूर्ति के कारणों की समीक्षा की। बताया गया कि इंटेकवेल में गड़बड़ी आने से पूरे क्षेत्र में पानी सप्लाई प्रभावित हो जाती है।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने हर हाल में समस्या का शीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। PHED टीम को इंटेकवेल को जल्द दुरुस्त कर जलापूर्ति बहाल करने को कहा गया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद टीम के मौके पर पहुंचने से लोगों में राहत की उम्मीद जगी है।
Leave a Reply