
रांची/हैदराबाद: झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू प्रमुख सुदेश महतो तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित झारखंडी एकता समाज के स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि परदेश में झारखंड की भाषा, संस्कृति और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की पहल सराहनीय है तथा इसे निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
सुदेश महतो ने कहा कि तेलंगाना में रहने वाले सभी झारखंडवासी उनके अपने परिवार का हिस्सा हैं और उनके सम्मान व प्रगति के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने झारखंड से बाहर रह रहे लोगों से राज्य की कला, संस्कृति, भाषा और परंपराओं के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। समारोह को झारखंडी एकता समाज के अध्यक्ष विनोद यादव और महासचिव किशोर कुमार ने भी संबोधित किया। इससे पहले हैदराबाद एयरपोर्ट पर समाज के सदस्यों ने सुदेश महतो का भव्य स्वागत किया।
Leave a Reply