
रांची: पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची स्थित ग्लोबल अस्पताल पहुंचकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल हुई छात्रा नूतन टोपो का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से छात्रा की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटी नूतन टोपो अकेली नहीं है और राज्य सरकार हर परिस्थिति में उसके साथ खड़ी है। उन्होंने नूतन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह जल्द स्वस्थ होकर अपने सपनों को नई उड़ान देगी। इस अवसर पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और विधायक विकास सिंह मुंडा भी मौजूद थे।
Leave a Reply