झारखण्ड राँची

सरला बिरला में एएनएम विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): एसबीयू में सोमवार को नर्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन चुनाव के साथ ही वर्ष 2021 बैच के जीएनएम और 2024 बैच के एएनएम विद्यार्थियों का विदाई समारोह संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में नर्सिंग की प्राचार्या डॉ सुबानी बाड़ा, संस्थान के प्रशासक आशुतोष द्विवेदी, उप प्राचार्या मीनल श्वेता समेत संस्थान के अन्यान्य शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, प्रभारी कुलपति श्रीधर डांडीन ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी।

इस कार्यक्रम का आयोजन एसएनए सलाहकार निक्की कुमारी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन अंशु कुमारी एवं विष्णु प्रिया द्वारा किया गया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन सरीन खलखो ने किया।

Related posts

झारखंड बिरसा सेना के केंद्रीय कार्यालय का किया गया शुभारंभ, प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने हेतू किया झारखंड बिरसा सेना का गठन

admin

अहमदाबाद में मोदी समाज के राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए रघुवर दास, बोले – नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज का प्रतिनिधित्व देकर महिला को राष्ट्रपति बनाकर महिला सशक्तिकरण और समाज समरसता का संदेश दुनिया को दिया

admin

कर्नाटक में कांग्रेस को मिली भारी जीत प्रधानमंत्री की हार : राजद

admin

Leave a Comment