झारखण्ड बोकारो

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में संविधान दिवस मनाया गया

बोकारो (ख़बर आजतक) : मंगलवार को जीजीएएसईएसटीसी, कांड्रा, चास, बोकारो में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन द्वारा की गयी और सभी गणमान्य अधिकारियों द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी को पुष्प अर्पित किये गये। इसके पश्चात प्रभारी निदेशक डॉ प्रो आर पी वर्मा ने सभो को संबोधित करते हुए भारत की आत्मा की रूपरेखा, यानी हमारे संविधान के अस्तित्व के बारे में सहज रूप से दर्शाये।

साथ ही प्रो डॉ वैभव गुप्ता ने भी भारत के संविधान निर्माता कहे जाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को तैयार करने के अहम भूमिका के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उन्होंने हम सबो के बीच संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने, सामाजिक न्याय और राष्ट्र का मार्गदर्शन करने वाले लोकतंत्रिक सिद्धांतो पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मंच का संचालन सुश्री रागिनी, बी बी ए, 2 सेमेस्टर की छात्रा ने किया। संविधान की प्रस्तावना की प्रस्तुति सुश्री पल, बी टेक, 1 सेमेस्टर द्वारा की गयी। कार्यक्रम मे संस्थान के सभी विभाग प्रमुख, संकाय सदस्य, कर्मचारी सदस्य और विद्यार्थी गण शामिल हुए। छात्र- छात्राओ के बीच भाषण प्रतियोगिता और क्विज़ का आयोजन प्रो रश्मि ठाकुर, कार्यक्रम समन्वयक द्वारा कराया गया और अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रो कृतिका चौधरी द्वारा किया गया।


संस्थान के निदेशक डॉ प्रो प्रियदर्शी जरूहार ने सभो को बधाई देते हुए संविधान मे हमारे अधिकारों और उसके साथ अपने कर्तव्यो की याद दिलाई। संस्थान अध्यक्ष श्री तरसेम सिंह जी व सचिव श्री सुरेंद्र पल सिंह जी ने भारतीय संविधान मे व्याप्त सभी उपस्थित संकाय सदस्य और विधार्थियो को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का संदेश दिये।

Related posts

सीएमपीडीआई ने 437 सक्रिय और परित्यक्त कोयला खदानों का मानचित्रण व जलगुणवत्ता का किया मुल्यांकन

admin

Vedanta ESL Steel Limited Launches Millet-Based Nutri-Shake Distribution Program in Bokaro for Rashtriya Poshan Maah

admin

मैं जिंदा हूं… का सबूत लेकर घूम रहे बुजुर्ग की दर्द भरी दास्तां, सरकारी सिस्टम ने मृत दिखा बंद किया पेंशन

admin

Leave a Comment