
रांची: अल्बर्ट एक्का चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति ने आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों के तहत बुधवार को भूमि पूजन एवं खूंटी पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी आकर्षक और भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे। समिति का उद्देश्य दुर्गा पूजा महोत्सव को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करना है। समिति ने शहरवासियों और श्रद्धालुओं से दुर्गा पूजा में बड़ी संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की।
Leave a Reply