Uncategorized

तेनुघाट जलाशय में फ्लाइ ऐश बहाव पर बढ़ी चिंता, कार्रवाई की मांग तेज

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

तेनुघाट: तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन (टीटीपीएस) द्वारा जलाशय के निकट डंप की गई फ्लाइ ऐश को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। तेनुघाट बांध प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता ने 15 जून को ही महाप्रबंधक टीटीपीएस को पत्र लिखकर आपत्ति जताई थी, वहीं 28 जुलाई को जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता (मॉनिटरिंग) ने भी इसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया था।

इसके बावजूद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। तेनुघाट बांध विस्थापित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष उमाचरण रजवार ने आरोप लगाया कि बारिश के चलते छाई तेजी से जलाशय में बह रही है, जिससे बड़े नुकसान की आशंका है।

उन्होंने कहा कि यदि जल्द रोकथाम नहीं की गई तो सैकड़ों टन छाई जलाशय में पहुंच सकती है। मोर्चा ने जल संसाधन विभाग से छाई का आकलन कर सफाई कराने और इसकी लागत टीटीपीएस से वसूलने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *