Uncategorized

जेपीएससी विवाद पर भाजपा का हमला, आदित्य साहू ने सीबीआई जांच की मांग दोहराई

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जेपीएससी परीक्षा विवाद को लेकर हेमंत सरकार पर हमला बोलते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि छात्र 17 दिनों से अनशन पर हैं और भारी बारिश के बावजूद उनका आंदोलन जारी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग स्पष्ट है कि मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई से कराई जाए।

आदित्य साहू ने झामुमो-कांग्रेस पर छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस से मुख्यमंत्री पर दबाव बनाने और जरूरत पड़ने पर सीएम आवास के सामने धरना देने की चुनौती दी। साहू ने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए जेपीएससी मामले में तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांगते पर कथित भ्रष्टाचार के आरोपों का उल्लेख किया और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और छात्रों के भविष्य को देखते हुए सरकार को तत्काल सीबीआई जांच का निर्णय लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *