Uncategorized

बेलगड़िया फेज-2 में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग केंद्र का हुआ शुभारंभ

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

धनबाद: जिले के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में बेलगड़िया फेज-2 में निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग केंद्र का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया, कर्माटांड़ स्कूल टाउनशिप में संचालित होगा।
कोचिंग केंद्र की निगरानी एवं सहयोग BCCL और JRDA धनबाद प्रशासन द्वारा किया जाएगा, जबकि इसका क्रियान्वयन महिंद्रा Skills ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट Pvt. Ltd. (MSTDPL) करेगा। यहां बैंकिंग, SSC, रेलवे, JPSC, UPSC सहित विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कराई जाएगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में धनबाद के उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, JRDA एवं BCCL के वरिष्ठ अधिकारियों सहित MSTDPL की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं के लिए उपयोगी साबित होगी।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और मार्गदर्शन के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं सरकारी सेवाओं के अवसरों से जोड़ने में मदद मिलेगी। संयुक्त प्रयास से संचालित यह केंद्र युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *