झारखण्ड राँची राजनीति

यूनेस्को की को चेयर पर्सन डॉ सोनाझारिया मिंज ने की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से मुलाकात

नितीश_मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): यूनेस्को की को चेयर पर्सन डॉ सोनाझारिया मिंज ने राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से उनके आवास पर मुलाकात की। सिद्धो – कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका की पूर्व कुलपति रहीं डॉ० सोनाझारिया मिंज और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के बीच इस दौरान आदिवासी मुद्दों पर लंबी चर्चा हुई।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि डॉ० सोनाझारिया मिंज को यूनेस्को का को-चेयर पर्सन नियुक्त करना झारखंडवासियों के साथ साथ आदिवासी समाज के लिए गौरव की बात है।

डॉ० सोनाझारिया मिंज की व्यवहार कुशलता और सामाजिक ज्ञान ने काफी प्रभावित किया। डॉ सोनाझारिया मिंज की इस नई भूमिका से आदिवासी भाषा, संस्कृति, विरासत को मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर झारखंड की आदिवासी विरासत के साथ वर्तमान चुनौतियों को रखने में अब मदद मिलेगी। यूनेस्को का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान, संस्कृति और संचार के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय शान्ति एवं सुरक्षा को बढ़ावा देना है। निःसंदेह डॉ० सोनाझारिया मिंज इस भूमिका को निभाने में शतप्रतिशत सफल होंगी।

Related posts

डीएवी-6 में निर्वाचन साक्षरता क्लब के द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया पर कार्यशाला|

admin

बी.जी.एच. को लेकर दिल्ली में उपसभापति और संसदों से मिले कुमार अमित

admin

डीपीएस चास में लोकतांत्रिक विधि से जूनियर छात्र-परिषद् का गठन, प्रमेश हेड बॉय व सरन्या हेड गर्ल चुनी गई

admin

Leave a Comment