Uncategorized

छात्रों के समर्थन में बंद को ऐतिहासिक सफल बताया, भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग

Khaberaajtak@gmail.com1 min read

रांची: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद को पार्टी ने ऐतिहासिक रूप से सफल बताया। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि राज्यभर में आम लोगों, युवाओं और व्यापारियों ने बंद को स्वतःस्फूर्त समर्थन दिया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तेमाल सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने जेपीएससी और जेएसएससी – सीजीएल परीक्षाओं को रद्द कर कथित गड़बड़ियों की सीबीआई जांच कराने की मांग की। पूर्व मंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए शर्मनाक है। भानु प्रताप शाही ने कहा कि बंद केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य की लड़ाई है। रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि बंद को व्यापक जनसमर्थन मिला। भाजपा ने घायल छात्रों को उचित चिकित्सा और न्याय देने की भी मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *