
बोकारो : श्री श्री शनि ठाकुर बाड़ी, धर्मशाला मोड़, चास का 53वां वार्षिक श्रावणी महोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उज्जैन एवं जमशेदपुर से आए कलाकारों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

शोभायात्रा में शनि सेवकों के साथ बड़ी संख्या में शनि भक्त एवं श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर बाईपास रोड, चेक पोस्ट, पुरानी बाजार और महावीर चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु शनि महाराज के जयकारे लगाते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह, परिंदा सिंह, माया पांडे, अमरीतेश सिंह सहित शहर के कई गणमान्य लोग एवं समाजसेवी मौजूद रहे।
इस अवसर पर बोकारो की ब्लॉगर एवं नारी शक्ति के क्षेत्र में सक्रिय नेहा शर्मा, माही कौर, विवेक कुमार सहित अन्य लोगों को शनि सेवकों की ओर से सम्मानित किया गया।
महोत्सव को सफल बनाने में समस्त शनि सेवकों के साथ बोकारो प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन का सराहनीय सहयोग रहा।
Leave a Reply