झारखण्ड राँची

सत्य अमरलोक पंडाल विवाद को लेकर दुर्गा पूजा समितियों की संयुक्त बैठक, एकजुटता का संदेश

नितीश मिश्र, राँची

राँची (ख़बर आजतक) : रविवार को संध्या 4:00 बजे हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा पंडाल, रांची महानगर दुर्गा पूजा समिति एवं रांची जिला दुर्गा पूजा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। यह बैठक सत्य अमरलोक पंडाल से जुड़े रास्ता विवाद के मुद्दे पर बुलाई गई थी।

बैठक में रांची के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। प्रमुख रूप से श्री मुनचुन राय, रमेश सिंह, अशोक चौधरी, अशोक पुरोहित, मनोज पांडे, राहुल अग्रवाल, रवि रोहतगी, राजन वर्मा, सुजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, निशांत यादव, राजा प्रताप सिंह, आनंदनाथ तिवारी सहित मारवाड़ी युवक व्यायामशाला एवं वॉलीबॉल ग्रुप के सदस्य शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से कहा गया कि सत्य अमरलोक दुर्गा पूजा पंडाल वर्षों से आयोजित होता आ रहा है और इस वर्ष भी किसी भी स्थिति में पूजा का आयोजन होगा।

सभी पदाधिकारियों ने विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की अपील की और आश्वस्त किया कि यदि आवश्यकता पड़ी तो रांची के सभी दुर्गा पूजा पंडाल सत्य अमरलोक के साथ खड़े रहेंगे।

मारवाड़ी सहायक समिति की वर्तमान संचालन समिति के रवैये पर सभी ने नाराजगी जताई और प्रशासन से स्थल निरीक्षण की मांग की।

सभा का संचालन सत्य अमरलोक उपाध्यक्ष श्री प्रदीप राजगढ़िया ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सहसचिव विकास वर्मा ने किया। बैठक में प्रेस प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Related posts

कसमार : गर्री के 42 लोगो के बीच बाटा गया जमीन अधिग्रहण का नोटिस

admin

कसमार के फार्मटांड़ में मिला मंजूरा के युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

admin

छत्तरपुर में स्वीप कार्यक्रम को लेकर सूरदूरवर्ती इलाके में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

admin

Leave a Comment