
बलियापुर : शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे झारखंड के छात्रों पर लाठीचार्ज एवं कार्रवाई के विरोध में भाजपा द्वारा आहूत झारखंड बंद के तहत बलियापुर चौक पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार भाजपा झारखंड प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती तारा देवी के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक सड़क पर उतरे और शांतिपूर्ण तरीके से बंद कराया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों पर की गई कार्रवाई के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाना जरूरी है। कार्यकर्ताओं ने छात्रों के सम्मान, अधिकार और न्याय की मांग को लेकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।
बंद के दौरान आम जनता एवं व्यवसायी वर्ग का भी समर्थन मिलने का दावा किया गया। भाजपा नेताओं के अनुसार, जनसमर्थन से स्पष्ट है कि बड़ी संख्या में लोग छात्रों के साथ हुए कथित अन्याय के खिलाफ खड़े हैं।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने की किसी भी कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा। उन्होंने छात्रों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई को आगे भी जारी रखने का संकल्प दोहराया।
Leave a Reply