
धनबाद : सिंदरी क्षेत्र में पेयजल संकट को लेकर विधायक चन्द्रदेव महतो की पहल रंग लाई है। उनके त्वरित हस्तक्षेप और निर्देश के बाद फेस-2 पेयजल परियोजना की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अगले 2 से 3 दिनों में प्रभावित क्षेत्रों में जलापूर्ति बहाल करने का लक्ष्य है।
पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। मामला विधायक के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।
कार्य की निगरानी विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, रोहित महतो और चंदन भूमिहार कर रहे हैं। वहीं विभागीय अभियंता लखिराम मांझी एवं सुपरवाइजर सुमित कुमार की मौजूदगी में तकनीकी टीम मरम्मत कार्य में जुटी है।
विधायक प्रतिनिधि हीरालाल मोदक ने कहा कि विधायक जनता की बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर हैं और जल्द से जल्द निर्बाध जलापूर्ति बहाल कराने के निर्देश दिए हैं।
Leave a Reply