झारखण्ड राँची राजनीति

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली जान से मारने की धमकी, जाँच में जुटी राँची पुलिस

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर आजतक): केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को धमकी देने का मामला सामने आया है। धमकी देने वाले ने मैसेज कर उन्हें गोली मारने की बात कही है। मामला संज्ञान में आने के बाद राँची पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।

राँची पुलिस के अनुसार केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जिस नंबर से धमकी दी गई है, राँची पुलिस का साइबर सेल उसका डिटेल खंगाल रही है। फिलहाल केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री दिल्ली में है।

उल्लेखनीय है कि संजय सेठ को धमकी दिए जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले दिसंबर 2024 में भी संजय सेठ को धमकी दी गई थी। उनसे टेक्सट मैसेज के जरिए ₹50 लाख की रंगदारी माँगी गई थी। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

Related posts

नगर पंचायत में छतरपुर विकास मंच द्वारा जल संकट से त्राहिमाम कर रहे
लोगों ने पैदल मार्च और एकदिवसीय धरना का किया आयोजन

admin

आंतरिक संसाधनों के बदौलत जातीय गणना करने की दिशा में ठोस पहल करे झारखंड की सरकार: विजय शंकर नायक

admin

झारखंड @25 पर विशेष गोष्ठी: सुरेश प्रभु देंगे 2047 के लिए नई दिशा

admin

Leave a Comment