झारखण्ड बोकारो शिक्षा

जीजीएसटीसी में उच्च शिक्षा पर कार्यशाला, एनएएसी प्रत्ययन की चुनौतियों व संभावनाओं पर मंथन

बोकारो (ख़बर आजतक) : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटीज टेक्निकल कैंपस (NAAC द्वारा B++ ग्रेड प्रत्ययित) ने होटल हंस-रिजेंसी, सेक्टर-1C में “एनएएसी एक्रिडिटेशन इन हायर एजुकेशन: क्रिटिकल नीड – चैलेंजेस एंड प्रोस्पेक्ट्स” विषय पर 20 अगस्त 2025 की संध्या को कार्यशाला आयोजित की।

कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन कालेज निदेशक डा. प्रियदर्शी जरुहार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्थान के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह और सदस्य जगमोहन सिंह मौजूद रहे। जीजीपीएस स्कूलों के प्राचार्य सोमेन चक्रवर्ती (सेक्टर 5), अभिषेक कुमार (चास) और सुदीप ठाकुर (धनबाद) भी शामिल हुए।

लगभग 70 फैकल्टी सदस्यों ने गूगल फॉर्म के जरिए पंजीकरण कर कार्यशाला में भाग लिया। डा. जरुहार ने MBGL (Maturity-Based Grade Level) के नवीन मानकों पर पीपीटी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज को खड़ा करने के लिए ग्रेड लेवल-5 को लक्ष्य बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि NAAC से प्रत्ययित होने के बाद यह कॉलेज झारखंड के सरकारी/गैरसरकारी संस्थानों के बीच सर्वोच्च स्थान हासिल कर चुका है।

कार्यशाला का संचालन प्रो. रश्मि ठाकुर (विभागाध्यक्ष, BBA एवं OSD-HR) ने किया। कार्यक्रम में IQAC कोऑर्डिनेटर डा. मनोजीत डे, डा. दीपक कुमार, प्रो. सुमीत पांडे, प्रो. महमूद आलम, प्रा. अधि. पल्लवी प्रसाद, प्रो. सिद्धलाल हेम्ब्रम आदि ने विशेष योगदान दिया।
अंत में संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह ने निदेशक और उनकी टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यशाला के बाद सभी ने सुरुचि भोजन का आनंद लिया।

Related posts

हेमन्त सोरेन ने भारी बारिश की संभावना को देखते हुए 3 अगस्त को सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को बंद रखने का दिया निर्देश

admin

एगारकुंड पानी टंकी में दुर्गापूजा और मेले का उद्घाटन धनबाद सांसद पीएम सिंह और निरसा विधायक अर्पणा सेनगुप्ता के द्वारा किया गया

admin

Two day Adventure Camp at DPS Bokaro

admin

Leave a Comment