झारखण्ड राँची राजनीति

स्वदेशी अपनाएँ, आत्मनिर्भर भारत बनाएँ अभियान की शुभारंभ

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झारखण्ड चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष एवं रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने राँची के काली मन्दिर चौक से ‘स्वदेशी अपनाएँ, आत्मनिर्भर भारत बनाएँ’ अभियान की शुरुआत की। इस दौरान दुकानों पर” हमारी दुकान में स्वदेशी उत्पाद बिकता है” स्टिकर लगाया गया और व्यापारियों से स्थानीय उत्पाद बेचने की अपील की गई।

चैम्बर अध्यक्ष परेश गट्टानी ने कहा कि व्यापारी वर्ग आत्मनिर्भर भारत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि व्यापारी वर्ग हर स्तर पर लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देगा।

संयोजक राम बाँगड़ ने इसे व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

यह अभियान राज्यभर में जारी रहेगा और 30 अगस्त को जमशेदपुर से इसकी अगली शुरुआत होगी।

Related posts

सरला बिरला पब्लिक स्कूल की नई प्राचार्या बनीं मनीषा शर्मा

admin

उत्तर प्रदेश की खतरनाक स्थिति झारखंड के लिए सबक : बंधु तिर्की

admin

वीरेंद्र पासवान, कमल चौबे, बृजमोहन सिंह व धर्मेंद्र तिवारी जदयू में शामिल

admin

Leave a Comment